फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Youth showed enthusiasm in Run for Unity

Kushinagar News: रन फॉर यूनिटी में युवाओं ने दिखाया जोश

Mon, 03 Nov 2025 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 03 Nov 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Youth showed enthusiasm in Run for Unity
कसया। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल कुशीनगर एवं नगर पालिका परिषद कुशीनगर के संयुक्त तत्वावधान में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ नगर के नेशनल हाईवे चौराहे से नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, नगर मंडल अध्यक्ष आद्या पांडेय, अनिल प्रताप राव, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल और महामंत्री रवि शंकर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने उपस्थित लोगों को राष्ट्र की एकता और अखंडता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

रन फॉर यूनिटी के तहत कार्यकर्ता नेशनल हाईवे चौराहे से शहीद अमिय त्रिपाठी चौक तक पहुंचे, जहां गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल में अदम्य साहस, दूरदर्शिता और राष्ट्र समर्पण की भावना थी। उन्होंने भारत को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक शक्तिशाली और एकीकृत राष्ट्र के रूप में विश्व में उभरा है। इस दौरान एसडीएम कसया संतराज सिंह बघेल, ईओ अंकिता शुक्ला, विपुल दुबे, राधेश्याम गोंड, अमित पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed