{"_id":"6af76893a405025a230f66b0","slug":"attack-with-swords-and-knives-following-objection-to-loud-dj-music-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-172208-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: डीजे के शोर के विरोध पर तलवार और चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: डीजे के शोर के विरोध पर तलवार और चाकू से हमला
विज्ञापन
रामकोला। थाना क्षेत्र के मांडेराय गांव में मूर्ति पंडाल में तेज आवाज में बज रहे डीजे को लेकर विवाद हो गया। यह विवाद अगले दिन खूनी संघर्ष में बदल गया। मारपीट में गर्भवती समेत कई लोग घायल हुए हैं।
पुलिस ने पीड़ित रोहित पासवान की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रोहित पासवान ने पुलिस को बताया कि वह रोजगार के लिए प्रदेश से बाहर रहता है। आठ नवंबर की शाम वह अपने हृदय रोगी मामा मुनेब पासवान का हालचाल लेने घर आया था। मामा के घर के सामने मूर्ति पंडाल में तेज आवाज में डीजे बज रहा था। रात करीब 10:30 बजे उसने मामा और उनकी पत्नी की परेशानी का हवाला दिया।
उसने डीजे बंद करने या आवाज कम करने के लिए कहा। इस पर वहां मौजूद मंजेश, हृदयेश और नथई ने विरोध किया। उन्होंने रोहित के साथ मारपीट की और जातिसूचक गालियां देते हुए भगा दिया।
विज्ञापन
नौ नवंबर को दिन में मंजेश, हृदयेश, नथई समेत कई लोग एकजुट हुए। उन्होंने लाठी-डंडे, तलवार और चाकू लेकर रोहित के परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में रोहित और उसके परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। रोहित के भाई मोहित और एक भतीजे की अंगुलियां काटने का आरोप है। घायलों का उपचार मेडिकल कॉलेज में कराया गया।
पुलिस ने मामले में मंजेश, हृदयेश,नथई, शंभू, रामसेवक, अमर, आदित्य, सत्यम, अविनाश,रेशमा,राजकुमार की पत्नी, केश्वर की पत्नी, नेहा पर रामकोला पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष स्वतंत्र सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की विवेचना की जा रही है।