{"_id":"6af769904d20a5ae05019e0a","slug":"wrestlers-displayed-their-strength-in-the-dangal-wrestling-match-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-172225-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन
कसया। लक्ष्मी पूजा के अवसर पर शुक्रवार को फुरसतपुर चौराहे पर मेला और विराट दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, देहरादून, हरियाणा, ग्वालियर, पंजाब और अयोध्या सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए पहलवानों ने कुश्ती कला का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक जुटे।
दंगल का शुभारंभ रामकोला ब्लॉक प्रमुख दिग्विजय सिंह उर्फ लक्ष्मण, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सतवंत यादव, बलराम राव, बुलेट, बबलू राव और रहमत अली ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया।
प्रतियोगिता में बनारस की खुशी और देवरिया की नेहा के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा। अन्य मुकाबलों में हरिद्वार के मोहम्मद रजा ने मध्य प्रदेश के छोटू, कश्मीर के रिजवान गन्नी ने बांदा के घनघोर घटा और गोरखपुर के राजन ने कानपुर के मनोज को हराया। महाराष्ट्र की कमला ने हरिद्वार के शुभम, हरिद्वार के मंशफ ने पंजाब के भोलू और मध्य प्रदेश के रवि ने दिल्ली के राहुल को पटखनी दी।
विज्ञापन
इसी तरह देवरिया के पिंटू ने नौगवां के नीरज, हाटा के सत्येंद्र ने अकटहा के सचिन, देवतहा के तूफानी ने भाटपाररानी के छोटू, चौरीचौरा के गोविंद ने पडरौना के सत्येंद्र और देवतहा के अली हुसैन ने गोरखपुर के प्रदीप को पराजित किया।
दंगल में परशुराम यादव और सुभाष चौहान ने रेफरी की भूमिका निभाई, जबकि गब्बूलाल और गणेश यादव ने संचालन किया। आयोजक ग्राम प्रधान राधेश्याम यादव ने अतिथियों और दर्शकों के प्रति आभार जताया।
इस दौरान व्यास तिवारी, मेंहदी हसन, मुलायम यादव, अंगद यादव, मुकेश यादव, अक्षयबर, विनोद तिवारी, अमरनाथ मद्धेशिया, शमसुद्दीन, बेलाल, दीना तिवारी, शैलेश और गणेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
0000