{"_id":"6af768be534326d859005862","slug":"attacked-with-a-sharp-edged-weapon-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-172263-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: धारदार हथियार से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: धारदार हथियार से किया हमला
विज्ञापन
कसया/मल्लूडीह। थाना क्षेत्र के मल्लूडीह धनहा गांव में शुक्रवार शाम पति-पत्नी के आपसी विवाद में पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में शीला देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी कसया पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रविंद्र नगर रेफर कर दिया।
चौरा खास थाना क्षेत्र के फरेंदहा निवासी संदीप प्रसाद का अपनी पत्नी शीला देवी से पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। आपसी विवाद के मामले में चौरा खास थाने की पुलिस ने दोनों को बुलाकर बातचीत भी कराई थी। विवाद का समाधान नहीं होने पर शीला को मायके भेज दिया गया था। शुक्रवार की शाम को संदीप अपने ससुराल मल्लूडीह धनहा पहुंचा। आरोप है कि मौका पाकर उसने पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।