{"_id":"6871739f75f04f57a307e18e","slug":"young-man-dies-under-suspicious-circumstances-police-engaged-in-investigation-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-141310-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 12 Jul 2025 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 12 Jul 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
कसया। नगरपालिका परिषद के वार्ड नंबर 15 वीर सावरकर नगर सबया में शुक्रवार को एक युवक का पंखे में फंदे से लटकता हुआ शव मिला। परिजनों के सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम जांच पड़ताल कर शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज विधिक कार्रवाई में जुटी गई।
नगर के वीर सावरकर नगर सबया निवासी शहीद (24) करीब दो माह पहले दिल्ली से वापस आया था। दो दिन पहले ही अपने ससुराल पटखौली फाजिलनगर से बृहस्पतिवार की शाम को घर वापस लौटा है। शुक्रवार की सुबह घर के लोग बाहर गए हुए थे। करीब 10 बजे घर के लोग जब वापस आए तो देखा कि युवक का कमरा अंदर से बंद था। परिजनों ने काफी देर तक आवाज लगाई, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। किसी ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो युवक का शव पंखे से लगे फंदे से लटक रहा था। युवक की शादी 2022 में फाजिलनगर के पटखौली गांव में सुनैसा से हुआ था। परिजनों के अनुसार शादी के बाद से ही पति पत्नी में अनबन बना रहता था। पत्नी सुनैसा पिछले एक साल से पति से झगड़ा कर अपने मायके में ही रहती थी।