फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Divisional trials for badminton and basketball teams start tomorrow.

Kushinagar News: बैडमिंटन और बास्केटबाल टीम के लिए मंडलीय ट्रायल कल से

Sun, 27 Sep 2026 02:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Divisional trials for badminton and basketball teams start tomorrow.
पडरौना। प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक-बालिका बैडमिंटन और सब जूनियर बालिका बास्केटबाल प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय टीम के चयन प्रक्रिया पूरी हो गई है। अब इन दोनों खेलों के लिए मंडल स्तरीय ट्रायल रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरखपुर में आयोजित होंगे। बास्केटबाल के लिए 28 को और बैडमिंटन का मंडलीय ट्रायल 29 को गोरखपुर में होगा।
विज्ञापन

खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश के क्रम में आयोजित होने वाले इस ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा। उप क्रीडाधिकारी प्रवेश कुमार रावत ने बताया कि बैडमिंटन खिलाड़ियों का मंडलीय चयन 29 सितंबर को सुबह 10 बजे रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरखपुर में होगा। इसके बाद प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक-बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता पांच से सात अक्तूबर तक उन्नाव में आयोजित की जाएगी। बैडमिंटन ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों का जन्म एक जनवरी 2008 या उसके बाद का होना अनिवार्य है। इसी तरह सब जूनियर बालिका बास्केटबाल का मंडलीय चयन 28 सितंबर को सुबह 10:30 बजे रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरखपुर में होगा। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता आठ से 11 अक्तूबर तक कानपुर में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को आयु प्रमाणित करने के लिए विद्यालय का पात्रता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड या नगर निगम से जारी जन्म प्रमाण पत्र में से कोई एक प्रस्तुत करना होगा। इसके साथ पासपोर्ट साइज का रंगीन फोटो भी अनिवार्य रूप से लाना होगा। निर्धारित अभिलेख प्रस्तुत नहीं करने वाले खिलाड़ियों को चयन/ट्रायल में शामिल नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed