{"_id":"66f4afdb8418b0fe490aa4b6","slug":"young-man-died-during-treatment-family-members-filed-a-complaint-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-123747-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: इलाज के दौरान युवक की मौत, परिजनों ने दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: इलाज के दौरान युवक की मौत, परिजनों ने दी तहरीर
Thu, 26 Sep 2024 06:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 26 Sep 2024 06:20 AM IST
विज्ञापन
मथौली। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत मथौली के श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर निवासी एक युवक की इलाज के दौरान लखनऊ के केजीएमयूमें मौत हो गई। शव लेकर घर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने बताया कि छह माह पूर्व गांव के ही कुछ लोगों के साथ हुई मारपीट के दौरान युवक के सिर में गंभीर चोट लगी थी। इससे वह ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित हो गया था। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर निवासी राजकुमार कन्नौजिया (36) कुछ महीने से बीमार चल रहे थे। घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण परिजन इलाज कराने में असमर्थ थे। इसकी जानकारी होने पर नगर पंचायत अध्यक्ष नवरंग सिंह ने 18 सितंबर को उसे अपने साथ गाड़ी से लेकर केजीएमयू लखनऊ पहुंचे और वहां भर्ती कराया। सोमवार को करीब 12 घंटे तक राजकुमार के ब्रेन ट्यूमर का ऑपरेशन चला। ऑपरेशन सफल होने के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बुधवार की शाम शव लेकर घर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मारपीट में उसके सिर में गंभीर चोटें आईं थीं। इससे वह ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित हो गया था। इसके चलते उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस संबंध में कप्तानगंज एसओ राजकुमार बरवार ने बताया कि पिता की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।