Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   mid-year examinations start in council schools, 18 missing children not absent on first day

Kushinagar News: परिषदीय स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षा शुरू, पहले दिन 18 फीसदी बच्चे नहीं अनुपस्थित

Wed, 18 Nov 2026 01:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
mid-year examinations start in council schools, 18 missing children not absent on first day
जिले के 2464 परिषदीय विद्यालयों में करीब ढाई लाख विद्यार्थी हैं पंजीकृत
विज्ञापन

दो पालियों में हुई परीक्षा, 21 नवंबर तक होंगी परीक्षाएं


पडरौना। जिले के परिषदीय विद्यालयों में मंगलवार से शैक्षिक सत्र 2026-27 की अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गईं। पहले दिन करीब 18 प्रतिशत विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। जिले के 2464 परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक करीब ढाई लाख बच्चे पंजीकृत हैं। परीक्षाएं 21 नवंबर तक चलेंगी। पहले दिन निर्धारित समय सारिणी के अनुसार दोनों पालियों में परीक्षा आयोजित की गई।

पहली पाली में कक्षा दो और तीन के विद्यार्थियों ने गणित, कक्षा चार और पांच के विद्यार्थियों ने हिंदी तथा कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों ने विज्ञान की परीक्षा दी। दूसरी पाली में कक्षा तीन से आठ तक के विद्यार्थियों की संस्कृत और उर्दू की परीक्षा हुई। प्रश्नपत्र जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) स्तर पर तैयार किए गए थे। इन्हें खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से विद्यालयों तक पहुंचाया गया था।
विज्ञापन


कसया संवाद के अनुसार, शहर के कंपोजिट विद्यालय में कक्षा छह के 74 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 56 उपस्थित रहे, जबकि 18 अनुपस्थित थे। कक्षा सात में 60 में से 47 और कक्षा आठ में 72 में से 48 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। प्राथमिक विद्यालय नरकटिया बुजुर्ग में 165 में से 139 बच्चे उपस्थित रहे। लक्ष्मीगंज क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय मिश्रौली पगार में 354 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 322 और प्राथमिक विद्यालय परसिया खोटही में 202 में से 195 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कप्तानगंज संवाद के अनुसार, कस्बे के कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा छह के 80 में से 78 विद्यार्थियों ने हिंदी की परीक्षा दी। कक्षा सात और आठ के 70 में से 65 विद्यार्थी विज्ञान की परीक्षा में शामिल हुए। उच्च प्राथमिक विद्यालय कप्तानगंज में कक्षा छह के 54 में से 51 और कक्षा सात व आठ के 87 में से 80 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।

जौरा बाजार संवाद के अनुसार, संविलयन विद्यालय जौरा गोविंद टोला और फाजिलनगर के संविलयन विद्यालय पोखरभिंडा में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। विद्यालयों में विद्यार्थियों की बैठक व्यवस्था ठीक रही। शिक्षकों की निगरानी में प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण किया गया।


21 नवंबर को मौखिक, कला, कृषि, गृहशिल्प और खेलकूद विषयों का मूल्यांकन कराया जाएगा। इसके साथ ही अर्धवार्षिक परीक्षाएं संपन्न हो जाएंगी।
वर्जन

जिले के परिषदीय विद्यालयों में अर्धवार्षिक परीक्षाएं सकुशल आयोजित हो रही हैं। मंगलवार को हुई परीक्षा में करीब 18 प्रतिशत विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इसे गंभीरता से लेते हुए शिक्षकों को शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
- अनिल कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed