Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   After the festival, the open market and offices were quickly closed on the streets.

Kushinagar News: त्योहार के बाद खुले बाजार और दफ्तर तो सड़कों पर थम गई रफ्तार

Wed, 18 Nov 2026 01:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
After the festival, the open market and offices were quickly closed on the streets.
पडरौना। त्योहार की छुट्टियां खत्म होने के बाद मंगलवार को बाजार और सरकारी कार्यालय खुलते ही शहर की सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से प्रमुख मार्गों पर जाम लग गया। छावनी, सुभाष चौक, गंडक नहर की पटरी, बावली चौक और रामकोला रोड पर वाहन दिनभर रेंगते नजर आए। करीब एक किलोमीटर की दूरी तय करने में लोगों को 30 से 45 मिनट तक लग गए।
विज्ञापन

त्योहार के दौरान बाजारों और कार्यालयों में अपेक्षाकृत कम आवाजाही के बाद मंगलवार को सामान्य कामकाज शुरू हुआ। इससे सुबह करीब 10 बजे सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने लगा।
विज्ञापन

कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों, स्कूली बच्चों, खरीदारी करने पहुंचे लोगों और अन्य राहगीरों की भीड़ के कारण प्रमुख चौराहों पर वाहनों की कतार लग गई।
प्रमुख चौराहों पर तैनात यातायात पुलिस, होमगार्ड और पीआरडी के जवानों ने जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन वाहनों का दबाव अधिक होने के कारण उन्हें सफलता नहीं मिली। दोपहर करीब दो बजे विद्यालयों में छुट्टी होने के बाद स्कूली वाहन सड़कों पर पहुंचे तो एक बार फिर जाम की स्थिति गंभीर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम करीब पांच बजे तक यही हाल बना रहा। छावनी से सुभाष चौक की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। गंडक नहर की पटरी पर भी आवागमन प्रभावित हुआ। बावली चौक और रामकोला रोड पर लोगों को काफी देर तक जाम में फंसे रहना पड़ा।
दोपहिया वाहन चालक गलियों और संकरी सड़कों से निकलने की कोशिश करते रहे। इससे कई स्थानों पर जाम की स्थिति और उलझ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed