{"_id":"6afcb156c4607f5fc102c1e9","slug":"action-to-be-taken-in-case-of-malfunction-in-fertilizer-distribution-dm-warns-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-172507-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: खाद वितरण में गड़बड़ी मिली तो होगी कार्रवाई, डीएम ने दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: खाद वितरण में गड़बड़ी मिली तो होगी कार्रवाई, डीएम ने दी चेतावनी
विज्ञापन
पडरौना। जिलाधिकारी संजय चौहान ने कसया क्षेत्र के प्रेमवलिया (धनहा) स्थित उर्वरक गोदाम और कसया प्रथम धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण कर खाद के स्टॉक, निर्धारित बिक्री दर और वितरण व्यवस्था की जांच की। डीएम ने चेतावनी दी कि यदि वितरण में लापरवाही हुई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान और एडीएम पवन कुमार भी मौजूद रहे। प्रेमवलिया (धनहा) स्थित उर्वरक गोदाम और विपणन सहकारी समिति (विपैक्स) के निरीक्षण के दौरान डीएम ने खाद के स्टॉक और वितरण से संबंधित अभिलेखों की जांच की। उन्होंने मौके पर मौजूद किसानों से बातचीत कर खाद की उपलब्धता और निर्धारित दर पर बिक्री की जानकारी ली। कर्मचारियों को निर्देश दिया कि किसानों को जरूरत के अनुसार निर्धारित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराई जाए। वितरण में किसी तरह की अनियमितता और कालाबाजारी नहीं होनी चाहिए।
निरीक्षण के दौरान पॉश मशीन खराब होने की जानकारी मिली। इस पर डीएम ने निर्देश दिया कि मशीन ठीक होने तक किसानों को परेशान न किया जाए। नियमानुसार मैनुअल तरीके से खाद का वितरण किया जाए। इसके साथ ही किसानों का नाम, विवरण और वितरित खाद की मात्रा रजिस्टर में दर्ज की जाए। उन्होंने मशीन को जल्द ठीक कराने के भी निर्देश दिए।
इसके बाद अधिकारियों ने कसया प्रथम धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। यहां बोरियों का स्टॉक, धान खरीद से संबंधित अभिलेख और किसानों के भुगतान की स्थिति जांची। डीएम ने केंद्र प्रभारी को खरीद संबंधी सूचना का बोर्ड मुख्य सड़क पर लगवाने का निर्देश दिया।