{"_id":"68f648068769977ad6083d98","slug":"wrestlers-showed-their-strength-in-wrestling-kushinagar-news-c-208-1-deo1009-166088-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कुश्ती में पहलवानों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कुश्ती में पहलवानों ने दिखाया दम
Mon, 20 Oct 2025 08:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 20 Oct 2025 08:02 PM IST
विज्ञापन
बघौचघाट। पथरदेवा क्षेत्र के तिरमा साहुन में हनुमान चौराहा पर कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इसमें 80 पहलवानों ने अपने दमखम का प्रदर्शन किया। दंगल का मुख्य आकर्षण गाजीपुर के नितेश यादव और मथुरा के अशोक पहलवान के बीच की कुश्ती रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधानसभा पथरदेवा के भाजपा नेता नीरज वर्मा और नगर पंचायत पथरदेवा के अध्यक्ष कमलेश सिंह ने फीता काटकर और पहलवनों से हाथ मिलाकर किया। नीरज वर्मा ने कहाकि कुश्ती भारतीय परंपरा और संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। यह युवाओं में अनुशासन और शारीरिक सफलता को बढ़ावा देती है।
वहीं अध्यक्ष कमलेश सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण खेलों को नई पहचान और ऊर्जा मिलती है। कार्यक्रम का आयोजन राजेंद्र पहलवान और रामाश्रय कुशवाहा द्वारा किया गया। निर्णायक की भूमिका में केदार पहलवान और कैलाश भाई रहे। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश शाही, विनोद सिंह, कुशवाहा, जुगल किशोर तिवारी , कुंवर राय, केदार यादव, गिरीश वर्मा, रमेश वर्मा, राधेश्याम यादव, अजय यादव, मुन्ना यादव, धर्मेंद्र पासवान, सुरेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।