फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   22 tourists from Vietnam performed puja

Kushinagar News: वियतनाम के 22 पर्यटकों ने की पूजा-अर्चना

Mon, 14 Sep 2026 01:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
22 tourists from Vietnam performed puja
पकवाइनार। अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थली में रविवार को वियतनाम से पहुंचे 22 सदस्यीय पर्यटकों के दल ने तथागत बुद्ध की लेटी प्रतिमा के दर्शन किए। प्रतिमा पर चीवर अर्पित कर विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना की गई। विश्व शांति, मानव कल्याण और सभी प्राणियों के सुख की कामना की गई।
विज्ञापन

महापरिनिर्वाण मंदिर में भंते अशोक ने पूजा संपन्न कराई। पर्यटकों ने कुशीनगर के प्रमुख ऐतिहासिक और बौद्ध स्थलों का भ्रमण किया। उन्हें तथागत बुद्ध के महापरिनिर्वाण से जुड़े स्थलों, कुशीनगर के बौद्ध इतिहास और प्राचीन स्मारकों की जानकारी दी गई। दल के सदस्यों ने यहां की धार्मिक और ऐतिहासिक विरासत को करीब से जाना। कुशीनगर बौद्ध धर्मावलंबियों के लिए प्रमुख तीर्थस्थलों में शामिल है। तथागत बुद्ध के महापरिनिर्वाण से जुड़े इस स्थल पर वियतनाम समेत विभिन्न बौद्ध देशों से श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। वियतनामी दल ने भी यहां शांति, करुणा और मानव कल्याण के संदेश को स्मरण करते हुए प्रार्थना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed