फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   There is no government bus on the Hata-Kaptanganj route, auto-tempo is the only option.

Kushinagar News: हाटा-कप्तानगंज मार्ग पर सरकारी बस नहीं, ऑटो-टेंपो का सहारा

Mon, 14 Sep 2026 01:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
There is no government bus on the Hata-Kaptanganj route, auto-tempo is the only option.
हाटा कप्तानगंज मार्ग पर मथौली नगर पंचायत में सवारी बैठाते ऑर्टो चालक।संवाद
मथौली। हाटा-कप्तानगंज स्टेट हाईवे-111 पर करीब 23 किलोमीटर का सफर ऑटो-टेंपो से करना पड़ रहा है। इस मार्ग पर चल रही रोडवेज की बस करीब एक माह पहले बंद हो गई। यात्रियों का कहना है कि बस का संचालन नहीं होने का फायदा ऑटो-टेंपो चालक उठा रहे हैं। यात्रियों से मनमाना किराया वसूला जा रहा है। रात आठ बजे के बाद हाटा और कप्तानगंज से मथौली के लिए साधन नहीं मिलता है। लोगों को घर से निजी वाहन मंगाना पड़ता है।
विज्ञापन

हाटा-कप्तानगंज मार्ग क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। यह हाटा को रुद्रपुर और देवरिया से जोड़ने के साथ गोरखपुर और बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए भी उपयोगी है। कप्तानगंज से पडरौना, नेबुआ नौरंगिया, खड्डा, महराजगंज और नेपाल के लुंबिनी क्षेत्र तक पहुंचने के लिए भी लोग इसी मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। टू-लेन होने के बावजूद यहां नियमित सरकारी बस सेवा उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

करीब एक माह पहले पडरौना से रामकोला-कप्तानगंज-मथौली होते हाटा के रास्ते चलने वाली निगम की बस बिना कारण बताए बंद कर दी गई। क्षेत्र के रोबिन सिंह, बागीश उपाध्याय, बब्लू शर्मा, प्रेमचंद सिंह, हेमंत यादव ने बताया कि हाटा से बरवा हरपुर चौराहा, अजीजनगर और मथौली चौराहा होते हुए कप्तानगंज तक यात्रियों को ऑटो-टेंपो से ही सफर करना पड़ता है। क्षेत्र के ताहिद अंसारी, सत्येंद्र सिंह, पवन मल्ल, बृजेश यादव, सतेंद्र गुप्ता, सुचित पटेल, जनार्दन सिंह, बृजेश गुप्ता, इन्तेयाज अंसारी, मनोज जायसवाल, नरसिंह यादव, बलवंत यादव आदि ने बताया कि कप्तानगंज से सेमरा, मल्कुही, लक्ष्मीपुर और मथौली के बीच करीब 10 किलोमीटर की दूरी के लिए 20 रुपये और हाटा से मथौली की लगभग 13 किलोमीटर दूरी के लिए 30 रुपये किराया देना पड़ता है। रात आठ बजे के बाद हाटा और कप्तानगंज से मथौली के लिए सार्वजनिक साधन नहीं मिलने से यात्रियों की मुश्किल बढ़ जाती है। लोगों को घर वाहन मंगाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


0


हाटा से मथौली की दूरी महज 13 किलोमीटर है। लेकिन यह दूरी तय करने के लिए 30 रुपये किराया देना पड़ता है। जब रोडवेज बस का संचालन होता था तब लोग यह दूरी केवल 15 रुपये में ही तय कर लेते थे।- शाबिर शेख अली, मथौली।

0

मथौली से कप्तानगंज की करीब 10 किलोमीटर दूरी के लिए 20 रुपये किराया लिया जाता है। इस मार्ग पर सरकारी बस चलने से यात्रियों को सस्ता और सुरक्षित सफर मिल रहा था। करीब एक माह पहले इस मार्ग पर संचालित रोडवेज बस सेवा बिना किसी सूचना के बंद हो गया। -रोबिन सिंह, निवासी, मथौली।


0

करीब एक माह पहले तक पडरौना से रामकोला-कप्तानगंज-मथौली होते हाटा के रास्ते गोरखपुर के लिए रोडवेज की बस चल रही थी। उसका संचालन उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अभी बंद किया गया है। लोगों की मांग हुई तो इस बस का संचालन करने लिए पुन: प्रयास किया जाएगा। -जयप्रकाश प्रधान, एआरएम, पडरौना डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed