फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   World Peace Is Possible Only Through the Path of the Buddha: Keshav

बुद्ध के मार्ग से ही विश्व शांति संभव : केशव

Sat, 02 May 2026 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 02 May 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
World Peace Is Possible Only Through the Path of the Buddha: Keshav
कुशीनगर। बुद्ध पूर्णिमा पर आयोजित समारोह में प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम ने भगवान बुद्ध के शांति, करुणा और अहिंसा के संदेश को विश्व के लिए आज भी प्रासंगिक बताया। इस दौरान वैश्विक शांति, बौद्ध पर्यटन और स्मारकों के विकास को लेकर सरकार की प्राथमिकताओं को भी विस्तार से रखा गया।सुबह से शुरू हुई बारिश के बावजूद शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा को लेकर उत्साह दिखा।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि वर्तमान समय में जब विश्व अशांति और संघर्ष के दौर से गुजर रहा है, ऐसे में भगवान बुद्ध का मार्ग ही स्थायी शांति का रास्ता दिखाता है। उन्होंने कहा कि भारत ने हमेशा दुनिया को युद्ध नहीं, बल्कि बुद्ध का संदेश दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज बुद्ध के विचारों को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिला रहा है। कुशीनगर, सारनाथ, श्रावस्ती, संकिसा और कौशांबी जैसे बौद्ध स्थलों का अभूतपूर्व विकास हुआ है। एयर, रोड और रेल कनेक्टिविटी को मजबूत कर इन्हें अंतरराष्ट्रीय बौद्ध पर्यटन मानचित्र पर स्थापित किया जा रहा है। कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को और सक्रिय बनाने के प्रयास जारी हैं, ताकि विदेशी श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिल सके। अपने रूस प्रवास का उल्लेख करते हुए मौर्य ने कहा कि भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों का जिस सम्मान के साथ स्वागत हुआ, वह भारत की आध्यात्मिक शक्ति का प्रमाण है। उन्होंने सम्राट अशोक और चंद्रगुप्त मौर्य की विरासत का जिक्र करते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री उसी परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए कहा कि उन्होंने बुद्ध के विचारों को सामाजिक न्याय और समरसता से जोड़ा। साथ ही बौद्ध अनुयायियों से आह्वान किया कि वे बुद्ध के संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाएं।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि भगवान बुद्ध का संदेश आज भी पूरी तरह प्रासंगिक है और किसी भी संघर्ष का समाधान युद्ध से नहीं, बल्कि बुद्ध के विचारों से ही संभव है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार लगातार बुद्ध के संदेशों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ा रही है। प्रदेश सरकार बुद्ध से जुड़े सभी स्थलों, विहारों और बाबा साहब अंबेडकर के स्मारकों के संरक्षण और विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने निधि से इन स्थलों के विकास में सहयोग करें। कार्यक्रम में दोनों उप मुख्यमंत्री के कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचने पर डीएम महेंद्र सिंह तंवर, एसपी केशव कुमार व अन्य अधिकारियों व नेताओं ने स्वागत किया। बौद्ध भिक्षु संघ के प्रतिनिधियों ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed