{"_id":"62e6c9395ea51653c90d8cea","slug":"worker-dies-in-collision-with-unknown-vehicle-kushinagar-news-gkp445608297","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत
विज्ञापन
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव गौनरिया में रोते परिजन।
- फोटो : KUSHINAGAR
अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत
- पकड़ी मदरहां गांव के पास पड़ा था शव
मथौली बाजार। शनिवार रात हाटा-कप्तानगंज मार्ग पर किसी वाहन की टक्कर से एक मजदूर की मौत हो गई। उसका शव पकड़ी मदरहां गांव के पास पड़ा था। उसकी मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
गौनरिया गांव के लमुहा टोला निवासी रामप्रसाद के 28 वर्षीय पुत्र पीयूष कुमार उर्फ विक्की का शव शनिवार रात तकरीबन 11 बजे पकड़ी मदरहां गांव के सामने सड़क पर पड़ा मिला। उन्हें कोई वाहन टक्कर मारकर चला गया था।
यह खबर जब उनके परिवार को मिली तो चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि वह शनिवार को किसी कार्य से अजीजनगर गए थे। वह रात में साइकिल से घर आ रहे थे कि रास्ते में किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दिया। पीयूष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। राहगीरों ने रात करीब 11 बजे सड़क पर शव देखकर पुलिस को सूचना दी थी। पीयूष अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। तीन वर्ष पहले उनकी शादी प्रियंका से हुई थी। उनका दो वर्ष का लक्की नाम का एक पुत्र है। मथौली बाजार पुलिस चौकी के इंचार्ज चंद्रभूषण पांडेय ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।