{"_id":"6ab18bc4c7aa688a34000bed","slug":"school-bus-crashes-into-electric-pole-children-safe-kushinagar-news-c-205-1-ksh1023-168452-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बिजली के पोल से टकराई स्कूल बस, बचे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बिजली के पोल से टकराई स्कूल बस, बचे बच्चे
विज्ञापन
दुदही में बच्चों से भरा स्कूल बस बिजली पोल से टकराई।स्रोत-सोशल मीडिया
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र की नगर पंचायत दुदही के वार्ड नंबर एक में सोमवार सुबह स्कूली बच्चों से भरी बस बेकाबू होकर सड़क किनारे हाईटेंशन बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बिजली का पोल टूटकर तीन टुकड़ों में बंट गया। बस में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बच्चों को सुरक्षित बस से बाहर निकाला। संयोग रहा कि कोई बच्चा घायल नहीं हुआ और बड़ा हादसा बच गया।
जानकारी के अनुसार, रामकृता इंटरमीडिएट कॉलेज पिपरा जटामपुर की बस दुदही क्षेत्र से छात्र-छात्राओं को लेकर विद्यालय आती-जाती है। सोमवार सुबह करीब आठ बजे बस बच्चों को लेकर विद्यालय जा रही थी। दुदही से कुबेरस्थान जाने वाले मार्ग पर वार्ड नंबर एक के पास बस का फैन बेल्ट टूट गया। इससे चालक का बस पर नियंत्रण नहीं रहा और बस सड़क किनारे लगे हाईटेंशन बिजली के पोल से जा टकराई। हादसे के समय आपूर्ति चालू थी। बस के पोल से टकराते ही बच्चों में अफरा-तफरी मच गई।
बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीणों ने किसी तरह बच्चों को बस से बाहर निकाला और उन्हें ढांढ़स बंधाया। चालक ने घटना की जानकारी स्कूल प्रबंधन को दी। इसके बाद दूसरे वाहन से बच्चों को विद्यालय पहुंचाया गया। क्षतिग्रस्त बिजली का पोल मौके पर पड़ा रहा और बस भी हाईटेंशन पोल के पास खड़ी रही। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने भी मामले की जानकारी ली। थानाध्यक्ष शनि कुमार जावला ने बताया कि बस का फैन बेल्ट टूटने के कारण वह अनियंत्रित होकर पोल से टकराई थी। बस में सवार छात्र-छात्राएं बाल-बाल बच गए। इस दुर्घटना में कोई बच्चा या अन्य घायल नहीं है।