फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Women police are teaching the law by organizing a Chaupal.

Kushinagar News: चौपाल लगाकर कानून का पाठ पढ़ा रही महिला पुलिस

Mon, 14 Sep 2026 01:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Women police are teaching the law by organizing a Chaupal.
पडरौना। महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए महिला पुलिस गांव-गांव चौपाल लगा रही है। मिशन शक्ति अभियान के तहत आयोजित इन चौपालों में महिलाओं को कानून की जानकारी देने के साथ ही साइबर अपराध, घरेलू हिंसा और महिला उत्पीड़न से बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मिशन कोऑर्डिनेटर नलिन सिंह ने बताया कि चौपाल में महिलाओं और बालिकाओं से संवाद कर उन्हें किसी भी तरह की हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में चुप नहीं रहने के लिए प्रेरित की जा रही हैं। उन्हें बताया जा रहा है कि घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, दहेज उत्पीड़न या अन्य किसी अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस की मदद ली जा सकती है। साथ ही महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। चौपाल में साइबर अपराध से बचाव को लेकर भी विशेष रूप से जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

महिला थानाध्यक्ष चंदा यादव ने बताया कि चौपाल में पुलिसकर्मी अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, ओटीपी और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा नहीं करने तथा सोशल मीडिया पर सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। ऑनलाइन ठगी होने पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी जा रही है। महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जरूरत पड़ने पर उनका इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। गांवों में चौपाल के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं तक सीधे पहुंचकर उन्हें कानून की जानकारी देने का अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed