फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Woman attempted self-immolation in inauguration program in Kushinagar

Kushinagar: लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, दो-दो कैबिनेट मंत्री थे मौजूद

Mon, 22 Aug 2022 11:01 AM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, हाटा (कुशीनगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, हाटा (कुशीनगर) Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 22 Aug 2022 11:01 AM IST
सार

महिला आरोप लगा रही थी कि उसके मकान और दुकान को एक व्यक्ति ने फर्जी ढंग से अपने नाम करा लिया है। वह चीख-चीखकर कह रही थी कि उसकी बात को कोई सुन नहीं रहा है। इसलिए वह मरना चाहती है। सीओ पीयूषकांत राय ने बताया कि मौके से महिला को महिला पुलिस की सहायता से हटवा दिया गया है।

विज्ञापन
Woman attempted self-immolation in inauguration program in Kushinagar
आत्मदाह का प्रयास करने वाली महिला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नगरपालिका परिषद हाटा के कार्यालय परिसर में रविवार को आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान एक महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया। दो-दो कैबिनेट मंत्रियों की मौजूदगी में हुई इस घटना से वहां अफरा तफरी मच गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसके हाथ से तेल की बोतल और माचिस की डिब्बी छीनकर हिरासत में ले लिया। महिला का आरोप था कि एक व्यक्ति ने उसके मकान और दुकान को फर्जी ढंग से अपने नाम करा लिया है और उसकी शिकायत प्रशासन के लोग नहीं सुन रहे हैं।

विज्ञापन


नगर पालिका हाटा कार्यालय के लोकार्पण का कार्यक्रम प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एके शर्मा और सूर्यप्रताप शाही की मौजूदगी में चल रहा था। इसी दौरान हाटा नगर के वार्ड संख्या-25 की रहने वाली मालती देवी डीजल से भरी बोतल लेकर पहुंचीं और अपने ऊपर डीजल डालकर आत्मदाह का प्रयास करने लगी। यह देख वहां मौजूद पुलिस के जवानों ने महिला को पकड़ लिया और बोतल व माचिस की डिब्बी छीन ली।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वहां मौजूद सीओ कसया पीयूषकांत राय ने महिला पुलिस की सहायता से महिला को पुलिस चौकी भेज दिया। महिला आरोप लगा रही थी कि उसके मकान और दुकान को एक व्यक्ति ने फर्जी ढंग से अपने नाम करा लिया है। वह चीख-चीखकर कह रही थी कि उसकी बात को कोई सुन नहीं रहा है। इसलिए वह मरना चाहती है।

इस संबंध में सीओ पीयूषकांत राय ने बताया कि मामला जमीन से जुड़ा हुआ है। मौके से महिला को महिला पुलिस की सहायता से हटवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed