{"_id":"6817b831be9448e5e10ba0a7","slug":"while-setting-up-a-tent-current-passed-through-the-pole-two-youths-got-burnt-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-136883-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: टेंट लगाते समय पोल में उतरा करंट, दो युवक झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: टेंट लगाते समय पोल में उतरा करंट, दो युवक झुलसे
Mon, 05 May 2025 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 05 May 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही नगर पंचायत के समता काॅलोनी में टेंट लगाते समय करंट की चपेट में आने से दो युवक झुलस गए। उन्हें मौजूद लोग सेवरही सीएचसी में ले गए। वहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने एक युवक को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जबकि दूसरे युवक का इलाज सीएचसी में चल रहा है।
सेवरही कस्बा के समता कॉलोनी में रविवार की शाम एक व्यक्ति के घर आयोजित शादी समारोह के लिए शाम करीब 5:30 बजे मजदूर टेंट लगा रहे थे। उसी समय टेंट का पाइप ऊपरी हिस्सा हाईटेंशन लाइन से सट गया, जिससे टेंट की पाइप में करंट उतर गया। इसके चपेट में आने से मिश्रौली निवासी 25 वर्षीय हरिकेश गुप्ता और 18 वर्षीय शैलेश गुप्ता गंभीर रूप से झुलस गए। मौजूद लोगों ने बिजलीघर को फोन कर बिजली कटवाई और झुलसे मजदूरों को सेवरही सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने हरिकेश की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जबकि शैलेश गुप्ता का इलाज सीएचसी में चल रहा है।