फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   When trains were cancelled, travel to Gorakhpur became expensive.

Kushinagar News: ट्रेनें हुई निरस्त तो गोरखपुर का सफर हो गया महंगा

Sat, 09 Sep 2023 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 09 Sep 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
When trains were cancelled, travel to Gorakhpur became expensive.
तमकुहीरोड। कप्तानगंज-थावे रूट पर चलने वाली गोमतीनगर एक्सप्रेस समेत तीन महत्वपूर्ण ट्रेनों को निरस्त कर दिए जाने से मुसाफिरों की परेशानी बढ़ गई है। गोरखपुर जाने के लिए सिर्फ एक साधन रोडवेज की बसें हैं। ट्रेन से सफर में 50 तो बस से जाने में 138 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

कप्तानगंज-थावे रूट पर चलने वाली ट्रेनें यात्रियों के लिए लाइफलाइन से कम नहीं हैं। वर्तमान में इस रूट पर छह जोड़ी ट्रेनें चलती हैं, लेकिन गोरखपुर कैंट रेलवे स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग व गोरखपुर से कुसम्ही तक तीसरी रेल लाइन का निर्माण होने से पूर्वोत्तर रेलवे ने 7 सितंबर से 15113/15114 गोमतीनगर-छपरा कचहरी एक्सप्रेस ट्रेन को 10 सितंबर तक, 15079/15080 गोरखपुर-पाटलिपुत्र मेल पैसेंजर ट्रेन को 24 अगस्त से 11 सितंबर तक और 05035/05036 गोरखपुर-सिवान पैसेंजर ट्रेन को 20 अगस्त से 11 सितंबर तक निरस्त किया है। सिवान से सुबह 8.10 बजे गोरखपुर जाने वाली 05153/05154 डेमू ट्रेन की समय सारिणी भी चार घंटे बढ़ा दी गई है। इससे सर्वाधिक दिक्कत गोरखपुर जाने वाले यात्रियों को हो रही है। तमकुहीरोड एक व्यवसायिक केंद्र है और यहां से कारोबार के सिलसिले में व्यापारियों के साथ मरीजों और छात्रों को भी गोरखपुर आना-जाना पड़ता है। ट्रेनों के निरस्त होने से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। गोरखपुर जाने के लिए अब रोडवेज की बसे हैं। इससे जाने में मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह बसें भी समय से नहीं मिल रही हैं और अधिक किराया भी लग रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के उमाशंकर सिंह, अशोक कुमार वर्मा, राहुल सोनी, लव जायसवाल, दुर्गेश मद्धेशिया, अभिषेक शुक्ल, प्रभात मिश्र का कहना है कि इस रूट की तीन महत्वपूर्ण ट्रेनों के बंद हो जाने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
-पैसेंजर ट्रेनों के निरस्त न होने से पडरौना जाने वालों को राहत
तमकुहीरोड। पडरौना जाने वाले लोगों के लिए राहत है। सुबह 6.25 बजे 05189/05199 थावे-कप्तानगंज पैसेंजर ट्रेन, दिन में 11.16 बजे छपरा कचहरी से आने वाली 05164/05165 थावे-कप्तानगंज पैसेंजर ट्रेन और दिन में ही 13.25 बजे सिवान से आने वाली पैसेंजर ट्रेन का संचालन जारी है। इससे पडरौना जाने वाले यात्रियों को थोड़ी सहूलियत है।
00
-रेल सेवा इस क्षेत्र के लोगों के लिए लाइफलाइन जैसी है। जो एक बड़ी आबादी को सस्ता व सुरक्षित यात्रा मुहैया कराती है। ट्रेनों को निरस्त कर देने से लोगों की परेशानी बढ़ी है। -उमाशंकर सिंह

00
- इस रूट की तीन ट्रेनों के निरस्त होने से व्यापारियों के साथ मरीजों व अन्य कार्यों से गोरखपुर आने-जाने वाले यात्रियों की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। -अशोक कुमार वर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed