फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Instructions to have selected teachers assume charge immediately.

Kushinagar News: चयनित शिक्षकों को तत्काल पद ग्रहण कराने के निर्देश

Sat, 26 Sep 2026 02:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Instructions to have selected teachers assume charge immediately.
पडरौना। गोरखपुर मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक ने अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग से चयनित शिक्षकों को तत्काल कार्यभार ग्रहण कराने को कहा है। जॉइनिंग में देरी की शिकायतों पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

संयुक्त शिक्षा निदेशक सतीश सिंह ने बताया कि चयनित शिक्षकों को कार्यभार ग्रहण कराने में हीलाहवाली की जानकारी मिली थी। उन्होंने चेताया कि अब किसी भी तरह की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

मंडल में सर्वाधिक चयनित शिक्षक कुशीनगर में होने के बावजूद जॉइनिंग में देरी हो रही थी। टीजीटी के 229 में से 210 चयनित अभ्यर्थियों की औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। इसी तरह पीजीटी के 36 में से 26 चयनित अभ्यर्थियों की औपचारिकताएं भी पूरी हो गई हैं। शेष चयनित अभ्यर्थियों को भी तुरंत जॉइन कराया जाए। इससे विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर होगी और शैक्षणिक व्यवस्था मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हीलाहवाली पर नाराजगी
संयुक्त शिक्षा निदेशक ने स्पष्ट किया कि कुछ कर्मियों और प्रबंधन से जुड़े लोग कार्यभार ग्रहण कराने में देरी कर रहे थे। उन्होंने इस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। कुशीनगर में सबसे अधिक चयनित शिक्षक होने के बावजूद यह स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने सभी संबंधित पक्षों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed