फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Four medals won by daughters

Kushinagar News: बेटियों के पंच से चार पदक कदमों में

Sat, 26 Sep 2026 02:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Four medals won by daughters
पडरौना। लखनऊ में आयोजित 70वीं राज्य माध्यमिक विद्यालयी मुक्केबाजी में कुशीनगर की बेटियों ने मुक्कों का दम दिखाते हुए जिले का नाम रोशन किया। 23 और 24 सितंबर को बाबू केडी सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई अंडर-17 और अंडर-19 बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज हाटा की चार खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किया। खिलाड़ियों ने गोरखपुर मंडल का प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन

अंडर-17 बालिका वर्ग के 44 किलोग्राम भार वर्ग में कक्षा 11 की छात्रा निशु सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
इसी वर्ग के 42 किलोग्राम भार वर्ग में कक्षा 11 की शिखा गुप्ता ने रजत पदक जीता। अंडर-19 बालिका वर्ग के 57 किलोग्राम भार वर्ग में कक्षा 12 की वैष्णवी वर्णवाल ने रजत पदक हासिल किया। वहीं 51 किलोग्राम भार वर्ग में कक्षा 10 की संजना सिंह ने कांस्य पदक जीतकर जिले की पदक तालिका में इजाफा किया।
विज्ञापन

जिले से प्रतियोगिता में 13 महिला मुक्केबाजों ने प्रतिभाग किया था। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से विद्यालय में खुशी का माहौल है। टीम के कोच राजेश कुमार गुप्ता ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर प्रसन्नता जताई। कहा कि नियमित अभ्यास और अनुशासन के बल पर खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों की उपलब्धि पर श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज हाटा के प्रबंधक अविनाश मिश्र, प्रधानाचार्य नागेश्वर पति त्रिपाठी, ज्ञान शंकर पांडेय, अवनीश कुशवाहा, जादुबीर सिंह, अजय वर्मा, सत्येंद्र उपाध्याय, विवेक मिश्रा, धर्मेंद्र तिवारी, दयाशंकर मिश्रा, गोविंद वर्मा, सुशील चौहान ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed