फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Weather became pleasant due to cloud cover, no rain

Kushinagar News: बादल छाने से मौसम सुहाना, नहीं इुई बारिश

Tue, 03 Oct 2023 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 03 Oct 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Weather became pleasant due to cloud cover, no rain
शहर व बांसी क्षेत्र में हुई हल्की बारिश
विज्ञापन

दो दिन बारिश होने की संभावना, नम रहेगा मौसम


सिद्धार्थनगर। सोमवार को सुबह शाम तक बादल छाए रहे। इससे मौसम नम रहा और लोगों को खुशनुमा अहसास हुआ। हालांकि आसमान में मंडराते बादलों
को देखकर लोगों की उम्मीद जगी कि बारिश होगी, लेकिन बिन बरसे ही बादल उड़ते रहे। मौसम विभाग के अनुसार दो दिन तक बारिश होने की संभावना है।
बादल छाए तो तापमान में पांच डिग्री गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 31.7 और न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई।
इस कारण से लोगों ने शाम को छतों और पार्काे में खुशनुमा अहसास किया। सुबह से ही बादल छाए थे, लेकिन जो लोग छाता लेकर निकले थे, उन्हें छाता खोलने
की नौबत ही नहीं आई। कभी बादल बढ़े तो रिमझिम फुहारें पड़ी लेकिन झमाझम बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग में अनुसार शहर में 3 मिमी और बांसी में 5
मिमी बारिश रिकॉर्ड किया गया।

एक दिन पहले धूप होने के कारण रविवार रात में हुई गर्मी और उमस से लोग परेशान हुए। आधी रात को आंधी चलने के बाद हल्की बारिश भी हुई तो मौसम बदल गया। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना है, इसके प्रभाव से नेपाल की तराई में बारिश की संभावना है। दो दिनों तक सिद्धार्थनगर व आसपास के क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed