फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Water level of Bansi River rises; pontoon bridge opened.

Kushinagar News: बांसी नदी का जलस्तर बढ़ा, खोला गया पीपा का पुल

Mon, 28 Sep 2026 02:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Water level of Bansi River rises; pontoon bridge opened.
गोलाघाट के बांसी नदी मे लगे पीपे के पुल को खोलते मजदूर।संवाद
तमकुहीरोड। पिपराघाट के गोलाघाट स्थित बांसी नदी पर लगा पीपे का पुल रविवार को बांसी नदी का जलस्तर बढ़ जाने के बाद खोल दिया गया। क्षेत्र के लोगों ने तहसील प्रशासन से सरकारी नाव चलवाने की मांग की है। लोक निर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2011- 2012 में पीपे के पुल का निर्माण कराया था। इससे टिकुलिया, राजपुर बगहा, भरवलिया, राजपुर खाश, गोला घाट, तीनटोलिया, जोगनी, इमिलिया टोला, बुटन टोला, प्रभुनाथ चौराहा, नौका टोला, मोतीराय टोला, नरवाजोत जाने वाले लोगों का आवागमन आसान हो गया था। तीन दिन तक झमझमा बारिश और गंडक नदी के जलस्तर पर वृद्धि से बांसी नदी भी उफान पर है। क्षेत्र के यमुना सिंह, सरल शर्मा, राजकिशोर निरंकारी, जयप्रकाश यादव, ध्रुव निषाद, रामदेनी निषाद, आदित्य यादव, शिवजी रजक आदि ने सरकारी नाव चलवाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed