{"_id":"6ab98a0012b43e0e810a8bec","slug":"approaches-to-kaptanganj-naurangia-bridge-have-caved-in-kushinagar-news-c-205-1-ksh1035-168885-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कप्तानगंज-नौरंगिया पुल की एप्रोच धंसीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कप्तानगंज-नौरंगिया पुल की एप्रोच धंसीं
विज्ञापन
कप्तानगंज नौरंगिया सड़क पर बने पुल का एप्रोच धसा आवागमन प्रभावित l
कप्तानगंज। छोटी गंडक पर बने पुल का एप्रोच धंसने से राहगीरों और भारी वाहनों को आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है। हादसे की भी आशंका है। लोगों ने एप्रोच की मरम्मत कराने की मांग की है।
कप्तानगंज कस्बे से हो कर बहने वाली छोटी गंडक पर कस्बे के सटे पुल है। कप्तानगंज-नौरंगिया पिच सड़क और पुल विश्व बैंक की सहायता से बना है। भारी बारिश के चलते एप्रोच धंस गया है। यह सड़क क्षेत्र के बिहार सहित अन्य जनपदों को जोड़ती है। ओमप्रकाश साहनी, केडी कुशवाहा, मुलायम यादव, शिवप्रताप सिंह, मंटू श्रीवास्तव, भुनेश्वर प्रसाद, फूल साहनी, राधेश्याम राव, योगेश गोविंद राव, अरविंद सिंह, दिनेश कुमार सिंह आदि का कहना है कि नदी के उस पार कप्तानगंज कस्बे के किसानों की खेती और निजी स्कूल है। अप्रोच धंसने से लोगो को काफी असुविधा हो रही है।
दो जनपद को जोड़ता है रुद्रपुर नौरंगिया मार्ग :
-कप्तानगंज-नौरंगिया सड़क कोई छोटी सड़क नहीं है। सड़क देवरिया के रुद्रपुर व गौरी बाजार के साथ ही कुशीनगर के हाटा, कप्तानगंज, नौरंगिया को जोड़ते हुए खड्डा, पनियहवा को जाती है। इसके अलावा महराजगंज जनपद और बिहार के लिए भी यह सड़क महत्वपूर्ण है। इसका रख-रखाव विश्व बैंक की ओर से किया जाता है।