फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Station House Officers (SHOs) have been assigned the responsibility of inspecting school vehicles.

Kushinagar News: स्कूल वाहनों की जांच की थानेदारों को मिली जिम्मेदारी

Mon, 28 Sep 2026 02:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Station House Officers (SHOs) have been assigned the responsibility of inspecting school vehicles.
पडरौना। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने स्कूल वाहनों की निगरानी और जांच की जिम्मेदारी थानेदारों को भी दी है। इसके लिए गठित कमेटी में संबंधित क्षेत्र के थानाध्यक्ष को शामिल किया गया है। कमेटी स्कूल बसों और वैन की जांच कर यह सुनिश्चित करेगी कि वाहनों का संचालन निर्धारित मानकों के अनुरूप हो रहा है या नहीं। नियमों की अनदेखी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

स्कूल वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने, बिना फिटनेस प्रमाणपत्र के वाहन संचालित करने और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने की शिकायतें सामने आती रहती हैं। इसे देखते हुए अब जांच व्यवस्था को और प्रभावी बनाया गया है।
विज्ञापन

गठित कमेटी स्थानीय स्तर पर स्कूल वाहनों की जांच करेगी। इसमें थानाध्यक्ष की मौजूदगी से नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों पर कार्रवाई करना आसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान बस और अन्य स्कूली वाहनों की फिटनेस, परमिट, चालक का लाइसेंस, निर्धारित क्षमता के अनुसार बच्चों की संख्या समेत सुरक्षा से जुड़े अन्य मानकों की पड़ताल की जाएगी।
खासतौर पर मानक से अधिक बच्चों को बैठाकर चलने वाले वाहनों पर निगरानी रखी जाएगी। बिना फिटनेस के सड़क पर दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। एआरटीओ डॉ. दिलीप गुप्ता ने बताया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कमेटी की जांच में मानक पूरे नहीं करने वाले वाहनों को चिह्नित कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इससे स्कूल प्रबंधन और वाहन संचालकों में भी जिम्मेदारी तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed