Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Waiting for DNA report for four months; BSP warns of launching an agitation

Kushinagar News: चार महीने से डीएनए रिपोर्ट का इंतजार, बसपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

Wed, 18 Nov 2026 01:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Waiting for DNA report for four months; BSP warns of launching an agitation
योगेश की मौत के मामले में चार महीने से रिपोर्ट का इंतजार, अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
विज्ञापन

हाटा। क्षेत्र के गिदहां धनहां गांव निवासी योगेश की मौत के मामले में करीब चार महीने बाद भी डीएनए जांच रिपोर्ट नहीं आने से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पदाधिकारियों में नाराजगी है। मंगलवार को पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जॉइंट मजिस्ट्रेट मयंक त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपकर आंदोलन की चेतावनी दी।
ज्ञापन के मुताबिक, गिदहां धनहां निवासी योगेश (21) 17 जून 2026 को लापता हो गया था। परिजन ने 22 जून को हाटा कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद 24 जून को उसका शव कंकाल के रूप में मिला था। परिजन ने कपड़ों और चप्पलों के आधार पर शव की पहचान की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डीएनए जांच कराने का उल्लेख किया गया था।
विज्ञापन

इसके क्रम में हाटा पुलिस ने दो जुलाई को योगेश के पिता का रक्त नमूना जांच के लिए भेजा था लेकिन अब तक रिपोर्ट नहीं आई है। बसपा पदाधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट लंबित रहने से परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी हो रही है। बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने और आधार कार्ड बनवाने की प्रक्रिया भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से जल्द डीएनए रिपोर्ट मंगवाकर पीड़ित परिवार को राहत दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि अब और इंतजार नहीं किया जाएगा। शीघ्र समाधान नहीं होने पर पार्टी कार्यकर्ता आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
ज्ञापन सौंपने वालों में हिमांशु मिश्र, प्रवीण गौतम, श्रीराम कुमार, फेकू प्रसाद, विद्या भारती, सुरेश सिंघानिया, रामू और राजेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed