{"_id":"6a31ad8eb1c95b4f3b064cf9","slug":"vishunpur-bindwaliya-missing-from-the-farmer-registry-portal-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-161919-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: फार्मर रजिस्ट्री पोर्टल से विशुनपुर बिंदवलिया गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: फार्मर रजिस्ट्री पोर्टल से विशुनपुर बिंदवलिया गायब
Wed, 17 Jun 2026 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 17 Jun 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
कसया। कसया तहसील का बिशुनपुर बिंदवलिया गांव फार्मर रजिस्ट्री पोर्टल से ही गायब है। गांव के 300 से अधिक किसान दो साल से सरकारी योजनाओं से पूरी तरह वंचित हैं। गांव का नाम पीएम किसान पोर्टल पर दर्ज न होने से किसानों का पंजीकरण ही नहीं हो पा रहा है।
कसया तहसील के दोनों गांव के किसानों ने इसकी शिकायत डीएम, मंत्री और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से कर चुके हैं। इसके चलते किसानों को पीएम किसान किस्त, सब्सिडी वाला डीएपी-यूरिया, बीज और फसल बीमा से वंचित हैं। चंद्रभूषण मिश्र, शिवनाथ सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह, श्रीराम सिंह, केशव सिंह, नाथू सिंह, देवेंद्र पाठक, रामप्रताप चौरसिया, प्रेम सिंह, चंद्रशेखर चौरसिया, रामबिलास सिंह, बालेश्वर सिंह आदि किसानों ने बताया कि धान की रोपाई सिर पर है। सरकारी केंद्र पर जाते हैं तो बोलते हैं पोर्टल पर आपका गांव ही शो नहीं कर रहा है। हम कागज लेकर कहां-कहां भटके, कृषि मंत्री से लेकर डीएम तक समस्या समाधान के लिए मिले, सिर्फ आश्वासन मिला। किसानों ने इस गम्भीर समस्या के समाधान की मांग की है। जिला कृषि अधिकारी एसके सिंह ने कहा कि अभी नया हूं जानकारी नहीं थी। इसको लेकर उपनिदेशक से संपर्क करूंगा।
-- -- -
-मामला संज्ञान में हैं। शासन को फार्मर रजिस्ट्री पोर्टल पर गांव का नाम दर्ज करने के लिए पत्र भेजा गया था। दोबारा रिमाइंडर भेजा गया है। जल्द ही गांव का नाम पोर्टल पर दर्ज हो जाएगा। -वैभव मिश्र, एडीएम प्रशासन कुशीनगर