फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kalwar community is busy preparing for the worship of the family deity.

Kushinagar News: कुल देवता की पूजा की तैयारी में जुटा कलवार समाज

Wed, 09 Sep 2026 02:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Kalwar community is busy preparing for the worship of the family deity.
तमकुहीरोड। सेवरही के ब्याहुत जायसवाल धर्मशाला में 13 सितंबर को कलवार समाज के कुल देवता श्री बलभद्र भगवान व सहस्रार्जुन महाराज का पूजनोत्सव होना है। कलवार समाज के लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शहर से लेकर गांवों में निमंत्रण कार्ड बंटने भी शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को समाज के लोगों ने बैठक कर कार्यक्रम को सफल बनाए पर चर्चा की। आयोजन समिति के अध्यक्ष बैजनाथ गुप्ता उर्फ बैजू ने कहा कि इस साल भी इस पूजन उत्सव कार्यक्रम पूरी भव्यता से मनाया जाएगा। सर्वप्रथम श्री बलभद्र भगवान व सहस्रार्जुन महाराज की शोभायात्रा निकाली जाएगी। उनका पूजन, झांकी, सहभोज और महाप्रसाद वितरण आदि का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के सभी कलवार समाज के लोगों से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इसे सफल बनाए जाने की भी अपील की है। इस बैठक में विनोद गुप्ता, कृपाशंकर गुप्ता,सीताराम गुप्ता, सुमित ब्याहुत, रामा साह, त्रिलोकचंद्र ब्याहुत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed