{"_id":"6aa07bd41f5459bda50cc292","slug":"the-city-resonated-with-the-slogans-of-sab-padhe-sab-badhe-and-created-awareness-about-literacy-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-167513-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सब पढ़ें, सब बढ़ें के नारों से गूंजा शहर, साक्षरता के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सब पढ़ें, सब बढ़ें के नारों से गूंजा शहर, साक्षरता के प्रति किया जागरूक
Wed, 09 Sep 2026 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 09 Sep 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर मंगलवार को डायट के डीएलएड प्रशिक्षुओं और पीएम श्री विद्यालय दुर्गवलिया के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। इसमें लोगों को शिक्षा और साक्षरता का महत्व बताते हुए ‘सब पढ़ें, सब बढ़ें’, ‘साक्षर भारत-समर्थ भारत’ और ‘शिक्षा है सबका अधिकार’ जैसे नारे लगाकर निरक्षर लोगों को साक्षर बनाने के लिए प्रेरित किया।
रैली का शुभारंभ डायट प्राचार्य/ बीएसए अनिल कुमार सिंह और वरिष्ठ प्रवक्ता दीनानाथ साहनी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। बीएसए ने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि जीवन को बेहतर बनाने का माध्यम है। 15 वर्ष से अधिक आयु के असाक्षरों को साक्षर बनाने के लिए नवभारत साक्षरता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उल्लास एप के माध्यम से जिले के किसी भी परिषदीय विद्यालय से जुड़कर असाक्षर व्यक्ति साक्षरता अभियान का हिस्सा बन सकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को साक्षर बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। इसके लिए अपने आसपास रहने वाले असाक्षरों को साक्षर बनाने में सहयोग करना चाहिए।
इस दौरान जिला समन्वयक प्रशिक्षण ऋषभ कुमार, जिला स्काउट मास्टर नीरज बंका, डायट प्रवक्ता चंद्रशेखर, अश्विनी सिंह, वेद गुप्ता, प्रधानाध्यापक सुधीर श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।