फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   vishal became leutinent

Kushinagar News: इनकम टैक्स इंस्पेक्टर का बेटा बना लेफ्टिनेंट

Mon, 12 Jun 2023 12:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
vishal became leutinent
लेफ्टिनेंट: विशाल कुमार उपाध्याय। युवा पेज के लिए। संवाद
फोटो है।
विज्ञापन

क्षेत्र के दांदोपुर के निवासी हैं विशाल, पिता से मिली राष्ट्र सेवा की प्रेरणा
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। इनकम टैक्स इंस्पेक्टर अशोक उपाध्याय के बेटे विशाल कुमार उपाध्याय ने लेफ्टिनेंट बनकर जिले का नाम रोशन किया है। उसके चयन पर परिवार के साथ ननिहाल में जश्न का माहौल है।
विशुनपुरा ब्लॉक के दांदोपुर निवासी अशोक कुमार उपाध्याय पहले एयरफोर्स में तैनात थे। सेवानिवृत्त होने के बाद वह चेन्नई में इनकम टैक्स इंस्पेक्टर के पद तैनात हो गए। उनके बेटे विशाल कुमार उपाध्याय शुरू से पढ़ाई में होनहार रहे। विशाल ने हाईस्कूल व इंटर एयरफोर्स विद्यालय गोरखपुर से पूरा कर एनआईटी केरला से बीटेक किया। इनके पिता एयरपोर्स में ही जवान थे। पिता के शरीर पर सेना की वर्दी देखकर उनके मन भी राष्ट्र सेवा का भाव जगा।
विज्ञापन

उन्होंने लक्ष्य बनाकर कड़ी परिश्रम और लगन से पढ़ाई शुरू की तो एसएसबी इंटरव्यू 2021 के साथ आईएमए देहरादून को पास कर लेफ्टिनेंट के पद चयनित होकर आर्मी में आर्टिलरी डिवीजन में तैनात हुए हैं। विशाल ने बताया कि कोई भी युवा लक्ष्य निर्धारित कर सकारात्मक सोच के साथ आठ से दस घंटे पढ़ाई करे तो निश्चित ही सफलता के शीर्ष पर पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके चयन पर मां मीरा, बाबा रवींद्र उपाध्याय, सांसद विजय कुमार दुबे, कुशीनगर विधायक पीएन पाठक, पडरौना विधायक मनीष जायसवाल, मामा व दमवतिया के पूर्व प्रधान, भाजपा के जिला संयोजक कार्यालय निर्माण व पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी, नाना सत्येंद्र नाथ तिवारी, धनंजय तिवारी, रामसूरत सिंह, अवधेश प्रताप सिंह, दयाशंकर सिंह, रवीश तिवारी, जयप्रकाश सिंह आदि बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed