{"_id":"6ae506eb53ddc7b19f0f438d","slug":"investigation-into-ragging-allegations-complete-report-to-be-submitted-today-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-171312-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: रैगिंग के आरोपों की जांच पूरी, आज सौंपी जाएगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: रैगिंग के आरोपों की जांच पूरी, आज सौंपी जाएगी रिपोर्ट
विज्ञापन
पडरौना। मेडिकल कॉलेज कुशीनगर के हरका एकेडमिक ब्लॉक में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा के साथ रैगिंग के आरोपों की जांच पूरी हो गई है। गठित तीन सदस्यीय जांच टीम अपनी रिपोर्ट शनिवार को कॉलेज प्रशासन को सौंपेगी।
गौरतलब है कि बीते रविवार को एमबीबीएस प्रथम वर्ष की एक छात्रा के साथ कथित रैगिंग का मामला सामने आया था। मामले की गंभीरता से लेते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर तीन दिन के भीतर जांच कर रिपोर्ट तलब की थी, लेकिन तय समय में मामले की रिपोर्ट गठित जांच टीम नहीं उपलब्ध करा पाई। कॉलेज प्रशासन के मुताबिक मामले की जांच पूरी हो गई है। टीम में डॉ. नरोत्तम समदर्शी सहित दो महिला डॉक्टर शामिल हैं।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. केपी गोड़ ने बताया कि मामले में गठित तीन सदस्यीय जांच टीम से तीन दिन में ही रिपोर्ट तलब की गई थी। लेकिन किन्हीं कारणों से नहीं मिल पाई। अब जांच पूरी हो गई है। जांच टीम में शामिल डॉ. नरोत्तम समदर्शी साक्षात्कार के लिए बाहर चले गए हैं, इसलिए रिपोर्ट में देरी हो रही है। संवाद