{"_id":"6ae506b83207f68d5c05e537","slug":"rs-9721-crore-under-the-samman-nidhi-scheme-has-reached-the-accounts-of-486-lakh-farmers-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-171297-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 4.86 लाख किसानों के खाते में पहुंचे 97.21 करोड़ सम्मान निधि के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 4.86 लाख किसानों के खाते में पहुंचे 97.21 करोड़ सम्मान निधि के
विज्ञापन
पडरौना। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी होने के साथ ही जिले के 4.86 लाख किसानों के बैंक खातों में 97.21 करोड़ रुपये की धनराशि पहुंच गई। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा से देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक किसान परिवारों के खातों में 18,680 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि हस्तांतरित की।
उप कृषि निदेशक अतिंद्र सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को सालाना छह हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह धनराशि दो-दो हजार रुपये की तीन समान किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाती है। इससे किसानों को बीज, खाद और अन्य निवेशों की जरूरतें पूरी करने में मदद मिलती है।
उन्होंने किसानों से अपील की कि योजना का लाभ लगातार पाने के लिए ई-केवाईसी, आधार से बैंक खाते की लिंकिंग और फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया अनिवार्य रूप से पूरी करा लें।
विज्ञापन
किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल पर अपनी पात्रता और किस्त के भुगतान की स्थिति भी देख सकते हैं। इस दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ. नवीन कुमार सिंह, डॉ. पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार सिंह, डॉ. वीएन प्रसाद, डॉ. विवेकानंद सिंह, डॉ. गंगाराज आदि मौजूद रहे। संवाद