Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Survey of 186 households conducted following child's death; samples collected.

Kushinagar News: बच्चे की माैत के बाद 186 घरों का सर्वे, लिए सैंपल

Sat, 31 Oct 2026 02:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Survey of 186 households conducted following child's death; samples collected.
पडरौना। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के बरवा बाजार स्थित भरपट्टी टोले में उल्टी-दस्त और बुखार से सात साल के बच्चे की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। शुक्रवार को गांव पहुंची टीम ने 186 घरों का सर्वे कर लोगों की सेहत की जानकारी ली। बुखार से पीड़ित मरीजों के रक्त के नमूने लेकर जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिए। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के बरवा बाजार स्थित भरपट्टी टोले में उल्टी-दस्त और बुखार से सात साल के बच्चे की मौत और उसके भाई, बहन और दादी के बीमार होने के मामले में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंची। टीम ने 186 घरों का सर्वे और परिवार के सदस्यों के सेहत की जांच की।
विज्ञापन

सभी बुखार पीड़ितों के रक्त के नमूने (सैंपल) एकत्र किए। इन नमूनों को मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसी मौसमी बीमारियों की जांच के लिए मेडिकल कॉलेज की प्रयोगशाला में भेजा गया है ताकि बीमारी के सही कारणों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बुधवार को भरपट्टी टोले के निवासी सात वर्षीय अखिलेश, उसके भाई नीतीश (11), बहन गुड्डी (14) और दादी बसंती देवी (65) को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई थी। परिजन चारों को रामकोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे। वहां पहुंचते ही अखिलेश की मौत हो गई, जबकि उसके भाई, बहन और दादी का उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को गांव में डॉक्टरों की टीम भेजी। टीम ने घर-घर जाकर लोगों की सेहत की जानकारी ली और बचाव के उपाय बताए। ग्रामीणों को घरों के आसपास साफ-सफाई रखने, जलभराव नहीं होने देने और सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई। इसके अलावा ब्लीचिंग पाउडर और एंटी लार्वा दवाओं का छिड़काव कराने, मच्छरों से बचने के लिए शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनने, पानी उबालकर पीने, ताजा भोजन करने और हाथों की नियमित सफाई करने के लिए जागरूक किया गया।

टीम ने मेडिकल स्टोर से बिना डॉक्टर की सलाह के दवाएं नहीं लेने की भी हिदायत दी। तेज बुखार, बदन दर्द, उल्टी या अत्यधिक कमजोरी होने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर डॉक्टर से परामर्श लेने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed