{"_id":"66d6614ef7d6454dda0809e6","slug":"village-head-accused-of-arbitrariness-and-embezzlement-of-government-funds-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-122534-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ग्राम प्रधान पर मनमानी और सरकारी धन के गबन का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ग्राम प्रधान पर मनमानी और सरकारी धन के गबन का आरोप
Tue, 03 Sep 2024 06:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 03 Sep 2024 06:37 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। दुदही ब्लॉक के बैकुंठपुर के ग्राम सभा सदस्यों ने सोमवार को डीएम को 19 सूत्री मांग पत्र सौंपा। ग्राम प्रधान पर सरकारी धन का गबन और मनमाने तरीके से निर्माण कार्य कराने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
डीएम उमेश मिश्र को सौंपे मांग पत्र में सदस्यों ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत मिले कूड़ेदान का प्रधान व्यक्तिगत कार्य में उपयोग करते हैं। गांव में दशरथ प्रसाद के घर से बिरजा गुप्ता के घर तक नाली निर्माण में दोयम दर्जे की ईंट लगाई गई है। नाली पर रखे स्लैब के निर्माण में भी धांधली की गई है। गांव में कराए गए आरसीसी इंटरलाॅकिंग और अन्य निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर सरकारी धन का गबन किया गया है। लोगों ने जांच कर विधिक कार्रवाई की मांग की।
इस दौरान रीमा देवी, जोनिया देवी, इद्रीश, नंदलाल पटेल, आरती देवी, सफीक, रमेश, मनीषा देवी, रंजू देवी, संतोष, संदीप कुमार, सुरेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।