{"_id":"66e20cadc2194716390ba1ba","slug":"vayo-shree-yojana-trial-camp-to-be-organized-in-tehsils-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-123005-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: तहसीलों में लगेगा वयो श्री योजना का परीक्षण शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: तहसीलों में लगेगा वयो श्री योजना का परीक्षण शिविर
Thu, 12 Sep 2024 03:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 12 Sep 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। वयो श्री योजना के अंतर्गत वरिष्ठजनों के नित्य जीवन सहायक उपकरण के लिए परीक्षण शिविर आयोजित होगा। अलग तिथियों में ब्लॉकों में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
डीएम उमेश मिश्रा ने बताया कि कसया, फाजिलनगर ब्लॉक के लोगों के लिए शिविर तहसील परिसर कसया में 18 सितंबर को सुबह 10:30 बजे से 3:30 बजे तक, ब्लॉक हाटा, सुकरौली, मोतिचक, नगर पंचायत हाटा, सुकरौली, मथौली का हाटा परिसर में 19 सितंबर को, ब्लॉक रामकोला, कप्तानगंज, नगर पंचायत रामकोला के लोगों के लिए कप्तानगंज तहसील परिसर में 20 सितंबर को, ब्लॉक पडरौना, विशुनपुरा और नगर पालिका पडरौना के लिए तहसील परिसर पडरौना में 21 सितंबर को, ब्लॉक खड्डा, नेबुआ नौरंगिया, नगर पंचायत खड्डा, छितौनी के लोगों के लिए तहसील परिसर खड्डा में 23 सितंबर को, ब्लॉक तमकुही, सेवरही, दुदही, तहसील परिसर तमकुहीराज में 24 सितंबर को शिविर लगेगा। इसके लिए जनपद स्तरीय अधिकारियों की पर्यवेक्षक के रूप में ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय वयो श्री योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए 60 वर्ष और उससे अधिक आयु होना आवश्यक है। वरिष्ठ जनों को परीक्षण के लिए शिविर में आधार कार्ड, बीपीएल राशन कार्ड, मनरेगा कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त करने का प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, दिव्यांग पेंशन पेपर व मासिक आय रुपये 15000 प्रति माह से कम हो, का दस्तावेज लाना जरूरी है।