विद्युत उपकेंद्र पर दो घंटे तक किया प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड्डा। गंडक नदी किनारे बसे गैनही जंगल गांव के लोगों ने बृहस्पतिवार को खड्डा विद्युत उपकेंद्र पर दो घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया। अवर अभियंता के उपकेंद्र पर मौजूद नहीं होने से नाराज लोगों ने लगातार आंदोलन की चेतावनी दी।
आंदोलन कर रहे लोगों का कहना था कि चुनाव समाप्त होते ही विद्युत समस्या पहले जैसी ही गंभीर हो गई। इस गांव में करीब 350 उपभोक्ता हैं। परंतु पर्याप्त मात्रा में विद्युत पोल व तार नहीं लगाए गए हैं। बार-बार कटौती व लो वोल्टेज की वजह से विद्युत उपकरण जल्दी खराब हो रहे हैं। यहां तक कि मोबाइल चार्ज करने में भी दिक्कत आ रही है। 10 दिन पहले ग्राम प्रधान की अगुवाई में गांव के लोगों ने अवर अभियंता को पत्र देकर समस्या की तरफ ध्यान दिलाया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। धरना-प्रदर्शन कर रहे लोगों ने अवर अभियंता से फोन पर बात की और अपनी समस्या सुनाते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की। इन लोगों का कहना था कि उनकी शिकायत दूर नहीं हुई तो अन्य अफसरों के दफ्तर पर नियमित आंदोलन करेंगे।
इस दौरान जयश्री, सतीश शुक्ल, दहारी, सदीक, नथुनी, छेदी सिंह, सरदार, दुर्गा, छोटेलाल, रामबदन, राहुल, राजेश, राधारमण, किशोर, कैलाश, बालक दास, मंगल, दिवाकर, प्रवीण, रमेश, रामप्यारे, दिनेश, विश्वास आदि मौजूद रहे।