{"_id":"675f245075c7007ae30389c4","slug":"up-board-will-show-guidance-to-students-on-social-media-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-128312-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सोशल मीडिया पर छात्रों को राह दिखाएगा यूपी बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सोशल मीडिया पर छात्रों को राह दिखाएगा यूपी बोर्ड
Mon, 16 Dec 2024 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 16 Dec 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। फेसबुक, एक्स और इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहने वाले युवाओं को अब सोशल मीडिया के इन प्लेटफॉर्म से पढ़ाई का भी मौका मिलेगा। यूपी बोर्ड ने सोशल मीडिया के माध्यम से छात्र-छात्राओं को राह दिखाने की तैयारी की है। वेबसाइट के अलावा सोशल मीडिया के जरिए यूपी बोर्ड मॉडल पेपर उपलब्ध कराने के साथ ही तैयारी के टिप्स भी दिए जाएंगे। यही नहीं परीक्षार्थियों को यू-ट्यूब पर छोटे-छोटे वीडियो के माध्यम से बोर्ड परीक्षा की तैयारी और दबाव से बाहर निकलने की सलाह भी मिलेगी।
बोर्ड ने इस साल व्यापक स्तर पर तैयारी की है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी हर साल इधर-उधर मॉडल पेपर और क्वेश्चन बैंक लेकर तैयारी करते हैं। कई बाद दिग्भ्रमित भी हो जाते हैं। ऐसे में बोर्ड ने अपने विषय विशेषज्ञों की टीम से विषयवार टिप्स तैयार करवाए हैं। इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सुलभ कराया जाएगा। बोर्ड परीक्षा को लेकर जो हौवा छात्र-छात्राओं के मन में रहता है, उसे दूर करने के लिए यू-ट्यूब की मदद लेंगे। अधिकारियों का कहना है परीक्षार्थियों को मार्गदर्शन देने के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। शैक्षणिक सामग्री तैयार करने के साथ जांच भी करा ली गई है। जल्द ही इसे शुरू किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को सही स्रोत से सटीक जानकारी उपलब्ध कराई जा सके।
000000
2025 की बोर्ड परीक्षा के आंकड़ों पर एक नजर
59762 परीक्षार्थी हाईस्कूल में पंजीकृत
53490 छात्र-छात्राएं इंटरमीडिएट में पंजीकृत
एक लाख 13 हजार 252 परीक्षार्थी 10वीं-12वीं में पंजीकृत
000000
सोशल मीडिया के माध्यम से बोर्ड परीक्षा ही नहीं पूरे साल छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया जाएगा। परीक्षा के दौरान खासी सक्रियता रहेगी।
- रविंद्र सिंह, एडीआईओएस, कुशीनगर।