फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   UP Board uploaded question paper on website

Kushinagar News: यूपी बोर्ड ने वेबसाइट पर अपलोड किया प्रश्नपत्र

Sun, 11 Feb 2024 02:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
UP Board uploaded question paper on website
पडरौना। 22 फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षाओं को लेकर छात्र-छात्राएं दिन रात तैयारी में जुटे हैं। परीक्षार्थियों की मदद को लेकर बोर्ड भी सहायक की भूमिका में नजर आ रहा है। बच्चों की सहायता के लिए बोर्ड ने वेबसाइट पर प्रश्नपत्र अपलोड किया है। परीक्षार्थी उसी के हिसाब से तैयारी कर सकते हैं।
विज्ञापन

दसवीं और 12वीं की परीक्षा शुरू होने में महज 11 दिन का समय बचा है। विद्यार्थी दिन रात एक करते हुए अलग अलग विषयों की तैयारी में जुटे हुए हैं। बच्चों की तैयारी और बेहतर हो, इसमें बोर्ड भी बच्चों की मदद करने में लगा हुआ है। बच्चों के लिए बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर विभिन्न विषयों के प्रश्नपत्र अपलोड किए हैं, जिन्हें विद्यार्थी अपनी मोबाइल और कंप्यूटर के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं और तैयारी को और बेहतर बना सकते हैं। राजकीय और निजी स्कूलों के शिक्षकों का कहना है कि बच्चे अगर अच्छे नंबर हासिल करना चाहते हैं, तो कम से तीन वर्षों के पुराने प्रश्नपत्रों को देखकर तैयारी करें।
विज्ञापन


0
इस तरह से करें प्रश्नपत्र डाउनलोड
बोर्ड की वेबसाइट https://upmsp.edu.in पर जाने के बाद कई तरह के बिंदु दिखाई देंगे। परीक्षार्थी इसमें से प्रश्नबैंक और मॉडल पेपर पर क्लिक करें। पेज पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुल जाएगा, इसके बाद परीक्षार्थियों के सामने हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान सहित विभिन्न विषयों के प्रश्नपत्र दिखाई देंगे। डाउनलोड वाले बटन पर एक बार क्लिक करने से पेपर अपलोड हो जाएगा। विद्यार्थी चाहें तो मोबाइल से ही तैयारी कर लें या फिर प्रिंटआउट भी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


0

बच्चों को बेहतर अंक दिलाने के लिए बोर्ड ने मॉडल पेपर अपलोड किए गए हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के बच्चे कक्षा के अनुसार प्रश्नपत्र लोड करते हुए उससे अपनी तैयारी कर सकते हैं। -रविंद्र सिंह, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed