फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Uncontrolled truck rams into vehicles and enters hospital, two injured

Kushinagar News: वाहनों को टक्कर मारते हुए अनियंत्रित ट्रक अस्पताल में जा घुसा, दो घायल

Thu, 19 Feb 2026 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 19 Feb 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled truck rams into vehicles and enters hospital, two injured
सुबिधियाँ हाइवे किनारे बेकाबू ट्रक के ठोकर से हॉस्पिटल की दीवाल और ऑटो क्षतिग्रस्त।स्रोत-सोशल म
सुकरौली। अहिरौली थाना क्षेत्र के सुबुधिया खुर्द में बुधवार दोपहर एक बेकाबू ट्रक हाईवे किनारे खड़ी चार बाइक और एक आॅटो में टक्कर मारते हुए पास के एक निजी अस्पताल में जा घुसा। इससे अस्पताल की दीवार टूट गई। ट्रक की ठोकर से ऑटो चालक और उसमें बैठी सात वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सुबुधिया खुर्द फोरलेन के किनारे आदर्श चिकित्सालय स्थित है। बुधवार दोपहर अस्पताल के सामने कुछ बाइक और एक ऑटो खड़े थे। तभी एक बेकाबू ट्रक आया और वाहनों को टक्कर मारते हुए अस्पताल में जा भिड़ा। इससे आटो में बैठी शिवानी पुत्री अंगद प्रसाद निवासी अजीज नगर थाना कोतवाली हाटा और ऑटो चालक प्रदीप दूबे पुत्र जितेंद्र दूबे निवासी विशुनपुर खुर्द सोनबरसा थाना एम्स घायल हो गए। उन्हें पहले सीएचसी देवतहा फिर वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी प्रविंद्र राय ने जांच पड़ताल कर ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed