फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Radhashtami celebrated at the Hare Krishna Temple.

Kushinagar News: हरे कृष्ण मंदिर में मनाई गई राधाष्टमी

Sun, 20 Sep 2026 02:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Radhashtami celebrated at the Hare Krishna Temple.
कसया हरे कृष्ण मंदिर में राधा अष्टमी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बाल कलाकार।संवाद
कसया। हरे कृष्ण मंदिर में शनिवार को राधाष्टमी का पर्वमनाया गया। शाम को मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन, गीत, प्रवचन, नृत्य नाटिका, अभिषेक, आरती और महाप्रसाद के कार्यक्रम संपन्न हुए। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में शामिल होकर राधारानी के दर्शन किए और जयकारे लगाए। राधारानी का अभिषेक किया गया।
विज्ञापन

कथा व्यास गोविंद गोपाल दास ने उनकी महिमा का वर्णन किया। कहा कि राधाष्टमी राधारानी के प्राकट्य का उत्सव है। राधाजी साक्षात महालक्ष्मी और विष्णुप्रिया स्वरूप हैं। कलियुग में प्रत्येक गृहस्थ को उनकी उपासना करनी चाहिए। उनकी कृपा के बिना गृहस्थ जीवन सुचारू रूप से आगे नहीं बढ़ सकता। उन्होंने कहा कि द्वापर युग में भगवान विष्णु ने श्रीकृष्ण के रूप में अवतार लिया, उसी प्रकार माता लक्ष्मी बरसाना में राधारानी के रूप में प्रकट हुईं। राधाजी श्रीकृष्ण की आत्मिक और सर्वोपरि शक्ति हैं।
विज्ञापन

शुभारंभ वृंदावन से आए लोक गायकों के भजनों से हुआ। स्थानीय कलाकारों ने राधा-कृष्ण के प्रसंगों पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। मंदिर में राधारानी के विग्रह का पंचामृत अभिषेक कर विशेष शृंगार किया।

कसया हरे कृष्ण मंदिर में राधा अष्टमी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बाल कलाकार।संवाद

कसया हरे कृष्ण मंदिर में राधा अष्टमी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बाल कलाकार।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed