फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Preparations for the second phase of the census finalized.

Kushinagar News: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियों को दिया अंतिम रूपच

Sun, 20 Sep 2026 02:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Preparations for the second phase of the census finalized.
पडरौना। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर जिले में दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों और ऑपरेटरों को उनके दायित्व, कार्यक्षेत्र और कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई। अधिकारियों को जनगणना का काम निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार पारदर्शिता और शुद्धता के साथ पूरा कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

आयोजित कार्यशाला में लखनऊ निदेशालय से नामित जिला जनगणना प्रभारी लवलीन पटेल ने प्रशिक्षण दिया। इसमें जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार, अधिशासी अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, जनगणना कर्मी और ऑपरेटर शामिल हुए। जिला जनगणना प्रभारी ने प्रगणकों और पर्यवेक्षकों की तैनाती, उनके कार्यक्षेत्र और जिम्मेदारियों की जानकारी दी। साथ ही संबंधित अधिकारियों के बीच समन्वय, अभिलेखों के व्यवस्थित रखरखाव, निर्धारित प्रपत्रों और डाटा की शुद्धता पर विशेष जोर दिया गया। उन्हाेंने बताया कि जनगणना के कार्य में किसी तरह की लापरवाही से आंकड़ों की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। ऐसे में सभी स्तरों पर आपसी समन्वय बनाए रखते हुए प्रत्येक कार्य को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed