{"_id":"683f4b8cf7507ff31b0569b5","slug":"uncontrolled-tractor-trolley-fell-from-the-canal-bridge-driver-died-due-to-being-crushed-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-138732-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर के पुल से गिरी, दबने से चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर के पुल से गिरी, दबने से चालक की मौत
Wed, 04 Jun 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 04 Jun 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर। संवाद
पकड़ियार बाजार। क्षेत्र के बगही कुट्टी के पास अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर-ट्राॅली खानू छपरा-बगही कुटी मार्ग स्थित पचफेड़ा माइनर पुल के नीचे गिरकर पलट गई। ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक की मौत हो गई। खानूछपरा के बनटोलवा निवासी 40 वर्षीय हृदेश साहनी मंगलवार को ईंट खाली कर भठ्ठे पर लौट रहा था। पचफेड़ा माइनर पुल पर पहुंचने पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गया। ट्रैक्टर के चारों पहिये उपर उठ गए।
ट्रैक्टर के नीचे दबकर चालक हृदेश गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने किसी तरह चालक हृदेश को निकालकर कोटवा सीएचसी भेजवाया, जहां उनकी हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर जा रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई। सूचना पर आई पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।