{"_id":"6a1f3c56499b4ae2d309ff84","slug":"two-women-clash-with-revenue-team-booked-for-disturbing-the-peace-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-161026-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: राजस्व टीम से उलझीं दो महिलाएं, शांतिभंग में चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: राजस्व टीम से उलझीं दो महिलाएं, शांतिभंग में चालान
Wed, 03 Jun 2026 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 03 Jun 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही थाना क्षेत्र के गौरी जगदीश ग्राम सभा के सिसवनिया गांव में लंबे समय से विवादित खलिहान की भूमि पर सोमवार को राजस्व एवं पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जा हटवा दिया। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध किया और राजस्व कर्मियों से कहासुनी के बाद हाथापाई की स्थिति भी उत्पन्न हो गई। हालांकि, टीम ने कब्जा हटाने की कार्रवाई पूरी कर ली। पुलिस इस मामले में दो महिलाओं का शांतिभंग में चालान किया है।
खलिहान की सार्वजनिक भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर गन्ने की बुवाई कर दी थी। इसे लेकर गांव में लंबे समय से नाराजगी थी। ग्रामीणों ने समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कर सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की थी। शिकायत के निस्तारण के लिए सोमवार को राजस्व निरीक्षक जाकिर हुसैन, हलका लेखपाल अच्छेलाल तथा पुलिस टीम गांव पहुंची। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ लोगों ने राजस्व टीम के साथ हाथापाई भी कर ली। हालांकि पुलिस की मौजूदगी में स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया और खलिहान की भूमि से अवैध कब्जा हटवा दिया गया। सेवरही के प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि कार्रवाई के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वाले दो महिलाओं को शांतिभंग में चालान किया गया है।