Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two teachers who held official positions at a maktab have been suspended; an investigation has begun.

Kushinagar News: मकतब में पदाधिकारी बने दो शिक्षक निलंबित, जांच शुरू

Wed, 18 Nov 2026 01:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Two teachers who held official positions at a maktab have been suspended; an investigation has begun.
पडरौना। विशुनपुरा विकास खंड के सोहरौना गांव स्थित अंजुमन इस्लामिया मकतब में सरकारी शिक्षकों के प्रबंधक और नाजिम पद पर बने रहने का मामला सामने आया है। दोनों शिक्षक सरकारी जूनियर हाईस्कूलों में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन

मामले में आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत के बाद जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने संबंधित पक्ष को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। बीएसए ने दोनों शिक्षकों को निलंबित कर विभागीय जांच के लिए टीम गठित की है।
विज्ञापन

गांव निवासी मोहम्मद आरिफ ने छह अक्तूबर को आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाया था कि मकतब के नाजिम मकसूद आलम जंगल गायघाट स्थित जूनियर हाईस्कूल में सहायक अध्यापक हैं जबकि मकतब के प्रबंधक फैसल हुसैन जंगल खिरकिया स्थित जूनियर हाईस्कूल में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि दोनों सरकारी सेवा में रहते हुए मकतब में पदाधिकारी बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने इसे उत्तर प्रदेश अशासकीय अरबी-फारसी मदरसा मान्यता, प्रशासन एवं सेवा विनियमावली-2016 के प्रावधानों के विपरीत बताते हुए दोनों को पद से हटाने और संस्था की मान्यता निरस्त करने की मांग की है।

शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी भारत लाल गोंड ने आठ अक्तूबर को संबंधित पक्ष को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था।
उधर, बेसिक शिक्षा विभाग ने भी मामले में कार्रवाई की है। बीएसए अनिल कुमार सिंह ने दोनों सहायक अध्यापकों को निलंबित कर दिया है। प्रकरण की जांच के लिए रामकोला के खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. प्रभात चंद्र राय और नगर क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी सूरज को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed