फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two parties clashed in land dispute, nine arrested

Kushinagar News: भूमि विवाद में भिड़े दो पक्ष, नौ गिरफ्तार

Fri, 09 Dec 2022 05:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Two parties clashed in land dispute, nine arrested
भूमि विवाद में भिड़े दो पक्ष, नौ गिरफ्तार
विज्ञापन

- आबादी की भूमि पर झोपड़ी बनाने के दौरान रास्ते के लिए हुआ विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोला। थाना क्षेत्र के पकड़ियार बरकंटी में बृहस्पतिवार को आबादी की भूमि को लेकर दो पक्षों के लोग भिड़ गए। विवाद की सूचना पर पुलिसकर्मी पहुंचे। पुलिस कर्मियों के सामने ही कुछ लोगों ने ईंट-पत्थर चलाया। दोनों पक्षों को काबू करते हुए पुलिस ने कुल नौ लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया।
रामकोला थाना क्षेत्र पकड़ियार बरकंटी निवासी किशुन की झोपड़ी आबादी की भूमि थी, जो बरसात में ढह गई। बृहस्पतिवार को किशुन अपनी झोपड़ी ठीक करने पहुंचे। तभी गांव के मोती ने उसी जगह पर सड़क की मांग कर दी। धीरे-धीरे दोनों पक्षों के लोग जुट गए। उनके बीच मारपीट हो गई। इसकी सूचना पाकर पुलिस पहुंची। पुलिस कोई कार्रवाई कर पाती। इसके पहले दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर ईंट पत्थर चलाए। पुलिस ने किसी तरह से दोनों पक्षों को काबू किया।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने एक पक्ष के मोती, मीना देवी, सुमन ,रीमा ,गुड़िया और पूजा तथा दूसरे पक्ष के किशुन, संभासी, रिंकू सहित नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ शांति भंग की आशंका में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसएचओ अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के विवाद हो रहा था। इसकी सूचना पर पुलिस पहुंची। दोनों पक्षों की सात महिलाओं और दो पुरुषों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed