{"_id":"6ac954c530194244f7086ba2","slug":"youth-dies-after-crashing-into-roadside-barricade-companion-in-critical-condition-kushinagar-news-c-205-1-ksh1019-169830-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सड़क किनारे रखे बैरिकेड से टकराकर युवक की मौत, साथी की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सड़क किनारे रखे बैरिकेड से टकराकर युवक की मौत, साथी की हालत गंभीर
दुर्घटना में अभिषेक की मौत के बाद ,दरवाजे पर संवेदना जताने पहुंचे लोग।
Link Copied
खड्डा। खड्डा-मदनपुर मार्ग पर सिसवा गोपाल गांव के पास बृहस्पतिवार देर रात सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए। दोनों को तुर्कहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजन में चीख-पुकार मच गई। खड्डा थाना क्षेत्र के गैनही जंगल गांव निवासी अभिषेक शर्मा (21) अपने साथी करन शर्मा (22) के साथ बृहस्पतिवार देर रात खड्डा रेलवे स्टेशन पर अपने चाचा को रिसीव करने आया था। वापसी के दौरान दोनों एक ही बाइक से घर लौट रहे थे जबकि उनके चाचा दूसरी बाइक पर थे। इसी दौरान सिसवा गोपाल गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखे पुलिस की बैरिकेड से टकरा गई।
विज्ञापन
हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अभिषेक की सिर में चोट लगने के कारण उसकी स्थिति ज्यादा खराब थी। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों व राहगीरों ने दोनों घायलों को तुर्कहां सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। अभिषेक ने हेलमेट नहीं पहना था। वहीं डॉक्टर ने करन की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार कर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, वहां उनका इलाज चल रहा है। शुक्रवार दोपहर पोस्टमार्टम बाद जब शव घर पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।