फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Company office locked over outstanding payments; warning of a fast-unto-death issued.

Kushinagar News: बकाया भुगतान के लिए कंपनी के दफ्तर पर जड़ा ताला, आमरण अनशन की दी चेतावनी

Sat, 10 Oct 2026 02:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Company office locked over outstanding payments; warning of a fast-unto-death issued.
पडरौना। प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना (सौभाग्य) के तहत विद्युतीकरण का कार्य कराने वाले ठेकेदारों ने बकाया भुगतान को लेकर शुक्रवार को रविंद्र नगर स्थित विश्व समुद्रा कंपनी के कार्यालय पर ताला जड़ दिया।
विज्ञापन

ठेकेदारों का आरोप है कि कई जनपदों में काम पूरा कराने के बावजूद करीब दो साल से करीब सात करोड़ रुपये का भुगतान लंबित है। ठेकेदारों ने भुगतान नहीं मिलने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे ठेकेदारों का कहना है कि सौभाग्य योजना के तहत उन्होंने निर्धारित मानकों के अनुसार विद्युतीकरण का काम कराया था। इसमें बिजली की लाइन बिछाने, ट्रांसफार्मर लगाने, कनेक्शन देने सहित अन्य कार्य शामिल हैं। काम पूरा होने के बाद भी भुगतान नहीं मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। कई ठेकेदारों ने कर्ज लेकर काम कराया था। अब कर्ज का ब्याज बढ़ने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। विश्व समुद्रा कंपनी ने ठेके लेकर इन ठेकेदारों से काम कराया है लेकिन समय भुगतान नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी प्रबंधन की ओर से कई बार भुगतान का आश्वासन दिया गया लेकिन अब तक बकाया धनराशि नहीं मिली। ऐसे में उनके सामने आंदोलन के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed