फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two liquor smugglers of interstate gang arrested

Kushinagar News: अंतरराज्यीय गिरोह के दो शराब तस्कर गिरफ्तार

Sat, 21 Jun 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 21 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Two liquor smugglers of interstate gang arrested
तमकुहीरोड। सेवरही पुलिस ने अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरोह से जुड़े दो तस्करों को 51 पेटी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। बोलेरो में शराब छिपाकर दोनों आरोपी बिहार लेकर जा रहे थे, रात में गश्त के दौरान पुलिस को यह सफलता मिली। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने एक तस्कर का नाम बताया है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। वाहन समेत शराब की कीमत 11 लाख रुपये बताई जा रही है। तमकुहीराज सीओ राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि सेवरही पुलिस शुक्रवार की रात गश्त कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली एक बोलेरो से तस्कर शराब की खेप बिहार लेकर जा रहे हैं। बनरहा रेगुलेटर के पास पुलिस ने घेराबंदी किया और उधर से गुजर रही बोलेरो को रोका।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान पुलिस ने बोलेरो के अंदर से 51 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। शराब जिले के एक दुकान से लेकर तस्कर बिहार में पहुंचाने जा रहे थे। पुलिस ने तस्करों की पहचान जयप्रकाश जायसवाल निवासी नंदपुर थाना बरवापट्टी और विजय निवासी बरवापट्टी थाना बरवापट्टी के रूप में की। पूछताछ में आरोपियों ने कई अहम जानकारी दी। पुलिस मिली जानकारी के आधार पर काम कर रही है। काफी दिनों से दोनों आरोपी जिले से बिहार में शराब की खेप पहुंचाने का काम करते थे। उनके पास से मिले मोबाइल से पुलिस को तस्करों के नेटवर्क से जुड़े कई अहम नंबर हाथ लगे हैं जो जिले व बिहार से जुड़े है। इसके माध्यम से पुलिस ट्रेस करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed