फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two Flood Relief Projects Approved; Work Begins on Dam

Kushinagar News: बाढ़ बचाव की दो परियोजनाएं स्वीकृत, बांध पर शुरू हुआ काम

Sun, 12 Apr 2026 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 12 Apr 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Two Flood Relief Projects Approved; Work Begins on Dam
नरवाजोत में बांध सुरक्षात्मक कार्य शुरु।स्रोत-सोशल मीडिया
तमकुहीरोड। नरवाजोत बांध की सुरक्षा के लिए स्वीकृत 22.98 करोड़ की लागत वाली दो परियोजनाओं पर बाढ़ खंड सेवरही के अभियंताओं की देखरेख में कार्य शुरू हो गया है। शनिवार को मजदूर मिट्टी से भरी बोरियों से क्षतिग्रस्त हिस्से का बेस बनाने में लगे रहे। अभियंताओं का कहना है कि नरवाजोत में स्वीकृत दोनों परियोजनाओं का कार्य शुरू करा दिया गया है। इस कार्य को 15 जून तक पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन

शासन ने मानसून सत्र में बाढ़ बचाव कार्य को लेकर नरवाजोत बांध की सुरक्षा के लिए शासन की ओर से वित्तीय वर्ष 2026 के लिए 22.98 करोड़ की लागत वाली दो परियोजनाओं की मंजूरी दी है। 11.32 करोड़ की लागत से नरवाजोत बांध के किमी 1.700 पर स्थित स्पर के नोज भाग के साथ ट्रांजिट एप्रन एवं किमी 1.950 से किमी 2.100 के बीच रिवेटमेंट पुनर्स्थापना कार्य तथा किमी 0.000 से किमी 0.100 के बीच रिवेटमेंट और तीन पंक्तियों में आरसीसी परक्युपाइन का निर्माण कराया जाना है, जबकि दूसरी परियोजना में 11. 66 करोड़ की लागत से नरवाजोत बांध पर किमी 0.525 से किमी 0.825 के बीच और किमी 0.825 से किमी 1.000 के बीच रिवेटमेंट पुनर्स्थापना कार्य के साथ किमी 0.525 से किमी 1.000 के बीच तीन पंक्तियों में आरसीसी परक्यूपाइन का कार्य कराया जाना है।
विज्ञापन

शनिवार को बाढ़ खंड के जेई रमेशधर दुबे, सुनील कुमार यादव, विनोद शर्मा, अमर श्रीवास्तव, अजीत कुमार सिंह और अभिजित सिंह नरवाजोत बांध पहुंचे और परियोजनाओं का कार्य शुरू कराया। पूरे दिन मजदूर मिट्टी से भरी बोरियों से क्षतिग्रस्त हिस्से का बेस तैयार करने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ खंड एसडीओ दीपरतन सिंह का कहना है कि दोनों परियोजनाओं का कार्य शुरू करा दिया गया, जिसे 15 जून तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed